रुडकी, फरवरी 7 -- लक्सर। नगर पालिका अध्यक्ष के कार्यकाल के एक वर्ष पूरा हो जाने पर उनके साथियों ने उनका जोरदार स्वागत किया और मिठाइयां बांटी। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि वह जनता के हितों के लिए कार्य करेंगे और जनता के विश्वास पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे। शनिवार को देर शाम लक्सर कस्बे में नगर पालिका अध्यक्ष संजीव चौधरी के छोटे भाई भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव भानू नितिन चौधरी ने अपने साथियों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। यह मौके पर उन्होंने कार्यक्रम को एक वर्ष सहर्ष की थीम दी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष संजीव चौधरी उर्फ नीटू का माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिठाइयां बांटी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...