भभुआ, फरवरी 6 -- चार्टड अकाउंटेंट से मुनाफेवाला बजट तैयार कराने में जुटी नगर परिषद, हर वर्ष बढ़ रहा बजट पर नहीं सुधर रही शहर की सूरत ड्रोन स्क्रीनिंग सिस्टम, सिवेज ट्रीटमेंट प्लांट, कचरा प्रोसेसिंग इकाई का नहीं हुआ काम वार्ड में निवास करनेवाली आबादी और क्षेत्रफल के आधार पर आवंटित होती है राशि पहले के बजट पर एक नजर वित्तीय वर्ष बजट राशि 2023-24 1046977900 2024-25 2334092200 2025-26 2365216000 2026-27 2601737600 (संभावित) (पेज तीन की लीड खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। नगर परिषद प्रशासन आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 2.60 अरब रुपए से भी ज्यादा का वार्षिक बजट ला सकता है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 236521600 रुपये का बजट किया गया था। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए पिछले वर्ष के बजट में 10% राशि जोड़कर बजट लाया जा सकता है। ऐसे में संभावित बजट राशि 26...