रामगढ़, फरवरी 23 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। नगर परिषद रामगढ़ चुनाव को लेकर 23 फरवरी सुबह 7 से शाम बजे तक वोटिंग प्रक्रिया होगी। इसे लेकर रविवार को सेक्टर दंडाधिकारियों एवं मतदान पदाधिकारी की टीम रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ स्थित डिस्पैच सेंटर से रवाना हुई। इस दौरान निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने सभी को रवाना किया। उपायुक्त ने पोलिंग पार्टियों से संवाद कर चुनावी तैयारियों की प्रगति जानी। उन्होंने सामग्री वितरण एवं मिलान प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए मतपेटिकाओं को खोलने-बंद करने की विधि की भी जांच की। संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रक्रियाएं निर्धारित मानकों एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न हों, ताकि मतदान दिवस पर किसी प्रकार की व्य...