जामताड़ा, अक्टूबर 30 -- नगर परिषद मिहिजाम में स्वच्छ भारत मिशन अभियान कोसों दूर मिहिजाम,प्रतिनिधि। नगर परिषद में आज भी स्वच्छ भारत मिशन अभियान से कोसों दूर हैं। गंदगी का अंबार, जाम पड़ी नालियां, जल निकासी समस्या जैसी समस्याएं शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के सपने पर पानी फेर रही है। दशहरा, दीपावली त्योहार में भी लोगों को कचरे की समस्या से निजात नहीं मिल सका। वहीं अमूमन पर्व त्योहारों में शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए एक अभियान के तहत इस कार्य को किया जाता है। आलम यह है कि लोक आस्था का महापर्व छठ का भी समापन हो गया। लोगों का लगा था कि कम से कम छठ महापर्व के निमित तो शहर की गंदगी साफ हो जाएगी। लेकिन नगर परिषद की लापरवाही से शहर में कचरे का ढेर लगा ही रहा। छठ घाट तालाब की सफाई में नगर परिषद यह भूल गया कि शहर की सफाई भी जरूरी है। इसके बावजूद आप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.