गुड़गांव, जून 23 -- सोहना। नगर परिषद प्रशासन बीते 10 वर्षों में अपना स्थाई कूड़ा केन्द्र नहीं बना पाया है। आबादी क्षेत्र में बना अस्थाई कूड़ा केन्द्र पर सवालिया निशान लग रहे है। वहीं एनजीटी ने कूड़ा केन्द्र को आबादी क्षेत्र से बाहर बनाने को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों से कई बार जवाब मांग चुका है। वर्ष 2014 में स्थानीय नगर पालिका को नगर परिषद का दर्जा मिला था। उस समय नगर पालिका के 15 वार्डों की संख्या बढ़ाते हुए 21 कर दिया गया था। इसमें 13 गांवों को मिलाकर करीब 50 हजार की आबादी थी। 10 वर्ष बीत जाने के बाद अब नगर परिषद की आबादी करीब 65 हजार पहुंच गई है। लेकिन नगर परिषद आज तक स्थाई कूड़ा केन्द्र नहीं बना पाई है। 21 वार्डो में स्थान तलाश नहीं कर पाए हैं। जहां पर स्थाई कूड़ा केन्द्र बनाया जा सके। जिसको लेकर नगर परिषद सदन की होने वाली बैठकों में भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.