कोडरमा, फरवरी 11 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। लंबे समय से होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करने वाले 1974 होल्डिंग धारकों को नगर परिषद की ओर से नोटिस भेजा गया है। निर्धारित समय में राशि जमा नहीं करने पर संबंधित बकायेदारों के बैंक खातों को सीज करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। परिषद ने स्पष्ट किया है कि कर वसूली को लेकर किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। वहीं नगर परिषद द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में कर वसूली को लेकर तेजी दिखाई है। अप्रैल से जनवरी तक परिषद ने होल्डिंग टैक्स मद में 6 करोड़ 35 लाख रुपये से अधिक की वसूली कर ली है, जिससे वार्षिक लक्ष्य का 71 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जबकि नगर विकास विभाग द्वारा इस वर्ष के लिए 8 करोड़ 89 लाख रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नगर प्रशासक अंकित गुप्ता और सिटी मैनेजर रंधीर वर्मा ने बताया कि नगर परिषद क्ष...