गुमला, फरवरी 15 -- गुमला, संवाददाता। गुमला नगर परिषद अध्यक्ष पद इस बार अजजा महिला के लिए आरक्षित है। इस सीट पर 9 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। जिससे मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। इसी दिलचस्प चुनावी समर में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सीता देवी अपने अनोखे प्रचार अंदाज से चर्चा में हैं। वह पार्टी के जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा के साथ सुबह से देर शाम तक स्कूटी पर सवार होकर वार्ड-दर-वार्ड, गली-मुहल्ले में मतदाताओं से सीधा संवाद कर रही हैं।स्कूटी पर निकलने का उनका तरीका आम लोगों के बीच सहज पहुंच बना रहा है। प्रचार के दौरान सीता देवी और कांग्रेस जिला अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हर घर दस्तक दे रहे हैं। वे मतदाताओं से विकास के मुद्दों पर बात करते हुए स्वच्छता, सड़क, जलापूर्ति और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी जरूरतों पर अपनी कार्ययोजना साझा कर र...