चतरा, फरवरी 9 -- चतरा संवाददाता। नगर परिषद (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिसमें निर्वाचन की अद्यतन स्थिति, प्रत्याशियों की संख्या, मतदान एवं मतगणना कार्यक्रम सहित तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। उपायुक्त ने बताया कि प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात सामान्य प्रेक्षक सुधीर दास एवं व्यय प्रेक्षक द्वारा सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। बैठक में प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता, व्यय सीमा एवं निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी दे दी गई है। उन्होंने जानकारी दी कि शेष 20 वार्डों में वार्ड पार्षद पद के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.