साहिबगंज, नवम्बर 22 -- साहिबगंज। नगर निकाय चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारी जोरशोर से चल रही है। वार्डवार मतदाताओं की संख्या तय कर किस भवन में कौन मतदान केंद्र होगा, इसका भी प्रस्ताव तय कर लिया गया है। नगर परिषद के स्तर से 2024 के मतदाता सूची के आधार पर इस प्रस्ताव को तैयार किया गया है। इसे मंजूरी के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद इसे अंतिम रूप से जारी किया जाएगा। प्रस्तावित रिपोर्ट के मुताबिक 22 नवम्बर वार्ड में सबसे अधिक 4473 मतदाता हैं। इनमें 2335 पुरूष व 2138 महिलाएं हैं। दूसरा सबसे अधिक मतदाता वाला वार्ड चार नम्बर है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 3839 है। इनमें 1987 पुरूष व 1852 महिला मतदाता हैं। तीसरा सबसे अधिक मतदाता वाला वार्ड 18 नम्बर है। इसमें मतदाताओं की कुल संख्या 3814 है। इनमें 1959 पुरूष व 18...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.