लखीसराय, फरवरी 24 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्य को गति देने एवं लंबित योजना की समीक्षा के उद्देश्य से बोर्ड बैठक का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। सभापति अरविंद पासवान से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 27 फरवरी से अगले 10 दिन के भीतर एक सशक्त समिति एवं दो साधारण बोर्ड बैठक के आयोजन की तैयारी तेज कर दी गई है। प्रशासनिक स्तर पर बैठक के एजेंडा तय किए जा रहे हैं। संबंधित विभाग से आवश्यक प्रतिवेदन भी मांगे गए हैं। सभापति के अनुसार 27 फरवरी को सशक्त समिति की बैठक आयोजित होगी, जिसमें नगर परिषद के आगामी वित्तीय वर्ष के बजट प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा किया जाएगा। इस बैठक में विभिन्न मद में आय-व्यय का प्रारूप, विकास योजना की प्राथमिकता, स्वच्छता, पेयजल, नली गली सड़क मरम्मत के साथ लाइट व्यवस्था जैसे मुद्दा पर विचा...