बांका, जून 10 -- बांका। निज संवाददाता शहर में चेयरमैन पद के उपचुनाव के बीच चुनावी पारा चरम पर पहुंचना बांकी है, प्रत्याशी और उनके समर्थकों को प्रतीक चिन्ह के आवंटन का इंतजार है, लेकिन भीषण गर्मी में बढ़ते पारा को कम करने के लिए नगरवासियों को पानी सुलभता से नहीं मिल पा रहा है। चिंता और आश्चर्य का विषय यह है कि इस भीषण संकट और मूलभूत समस्याओं को किसी भी उम्मीदवार के चुनावी मैनिफेस्टो में भी जगह नहीं मिल सकी है। नगर परिषद क्षेत्र के 26 वार्डों में लगे नए और पुराने दर्जनों वाटर स्टैंड पोस्ट की स्थिति बदहाल हो चुकी है। विगत कई महीनों से खराब पड़े इन वाटर स्टैंड पोस्ट की सुध लेने वाला कोई नहीं,जिस वजह से आमजन को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह मोटर खराब होने के कारण जलापूर्ति पूरी तरह से बाधित है और नप में लगातार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.