खगडि़या, फरवरी 20 -- खगड़िया। नगर संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 23 में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी ने की। इस दौरान सन्हौली स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में तीन लाख दो सौ रुपये की लागत से कुएं के जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन किया गया। लंबे समय से उपेक्षित इस कुएं के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्य से अब स्थानीय श्रद्धालुओं एवं आसपास के ग्रामीणों को स्वच्छ जल की सुविधा उपलब्ध होगी। यह कार्य न केवल धार्मिक स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगा, बल्कि क्षेत्र के आम लोगों को भी प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाएगा। वहीं चार लाख चार सौ रुपये की लागत से आरसीसी नाला एवं सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस योजना के पूर्ण होने से जलजमाव की समस्या का ...