सीवान, मार्च 25 -- सीवान,एक संवाददाता। नगर परिषद के नए वार्डों में सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। खासकर वार्ड संख्या 7 और 8 के हकाम-बिंदुसार इलाके में नियमित सफाई नहीं होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। सड़क पर झाड़ू लगाना तो दूर, घरों से कूड़ा उठाव भी नियमित रूप से नहीं हो रहा है। हकाम निवासी उमेश सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारी प्रतिदिन सफाई करने नहीं आते। जब उनसे इस बारे में पूछा जाता है तो वे जवाब देते हैं कि उन्हें अन्य जगहों पर भी सफाई करनी पड़ती है। समय मिलने पर ही झाड़ू लगाते हैं। इससे क्षेत्र में गंदगी बढ़ रही है और बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। ताकि स्वच्छता बनी रहे और लोग राहत की सांस ले सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.