सीवान, दिसम्बर 5 -- सीवान। नगर परिषद के वार्ड सात व आठ के मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट नहीं लगाए जाने से स्थानीय लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। हकाम व बिन्दुसार बुजुर्ग में नगर परिषद की ओर से लाइट लगाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हकाम निवासी व माले नेता सोनू कुशवाहा ने बताया कि शाम होते ही पूरे इलाके में अंधेरा छा जाता है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। साथ ही, अंधेरे का लाभ उठाते हुए असामाजिक तत्वों की गतिविधियां भी बढ़ गई है। मोहल्ले में चोरी और अन्य अपराधों का खतरा बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...