बक्सर, फरवरी 19 -- बक्सर। शहर के लोगों को कोई समस्या है, तो अब उसे झेलने की जरुरत नहीं है। क्योंकि नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से नगर निकायों के अधिकारियों को सरकारी मोबाइल नंबर दिया गया है। इसके तहत बक्सर नगर परिषद के ईओ, लोक स्वच्छता अधिकारी, सिटी मैनेजर सहित टाउन प्लानर लोगों की शिकायत सुनेंगे। विभाग द्वारा जारी नंबरों के अनुसार, नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी का नया मोबाइल नंबर 9031654187 है। वहीं लोक स्वच्छता अधिकारी का 9031668947, टाउन प्लानर का 9031669327 और सिटी मैनेजर का नया सरकारी मोबाइल नंबर 9031669202 व 9031669203 है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...