मुंगेर, जनवरी 9 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। खड़गपुर नगर परिषद बोर्ड की सामान्य बैठक मुख पार्षद प्रभु शंकर की अध्यक्षता में परिषद के सभाकक्ष में संपन्न हुई। इस बैठक में नगर विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक उपमुख पार्षद दीपक कुमार,पूजा कुमारी, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य व वार्ड पार्षद बिपिन खिरहरी, वार्ड पार्षद नीलम देवी, सहित सभी माननीय वार्ड पार्षद उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन , सिटी मैनेजर , स्वच्छता पदाधिकारी और नगर परिषद के सभी कार्यालय कर्मी भी मौजूद थे। अस्पताल के मुख्य द्वार पर नगर परिषद की स्थाई मार्केट के किरायादारों से बकाए किराया वसूली करने के साथ-साथ किराएदारों का भौतिक सत्यापन कराए जाने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा प्रत्येक दुकान से Rs.3000 प्रति माह किराया ...