गोड्डा, जनवरी 10 -- गोड्डा। झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से शुक्रवार को गजट जारी कर राज्य भर के नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम, नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद का आरक्षण अधिसूचित कर दिया गया। अधिसूचना के तहत गोड्डा नगर परिषद के अध्यक्ष पद को अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अन्य) के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि महागामा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अनुसूचित जनजाति (अन्य) का आरक्षण घोषित हुआ है। आरक्षण की घोषणा होते ही गोड्डा और महागामा के शहरी क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शहरी सरकार बनाने को लेकर संभावित प्रत्याशियों और समर्थकों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब यह तस्वीर साफ हो गई है कि अध्यक्ष पद के चुनावी मैदान में किस वर्ग के प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा सकेंगे। इससे पहले कई लोग चुनाव लड़ने के दावे कर रहे थे, लेकिन आर...