चाईबासा, फरवरी 7 -- चाईबासा,संवाददाता। चाईबासा नगर परिषद के चुनाव में शुक्रवार को नाम वापसी के दिन दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। नाम वापस लेने वालों में मुकेश कुमार और रूही खातून शामिल हैं। रूही खातून अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे फैयाज खान की पत्नी हैं। इस प्रकार अंतिम रूप से अध्यक्ष पद के लिए 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। अब मैदान में बचे 9 प्रत्याशियों में नितिन प्रकाश, रमेश खिरवाल, सुनील प्रसाद साव, अनूप कुमार सुल्तानिया, देवीशंकर दत्ता, राधाकृष्ण बनर्जी, फैयाज खान, मो सलीम, नितेश कुमार दोदराजका शामिल हैं। विफल रही भाजपा के बागियों को समझाने की कोशिश नगर परिषद चुनाव में भाजपा के बागी प्रत्याशियों ने भाजपा की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को इन्हें समझाने का पूरा प्रयास किया गया ,लेकिन सफलता नहीं मिली। भाजप...