गुमला, फरवरी 2 -- गुमला, प्रतिनिधि । नगर निकाय आम चुनाव 2026 में नगर परिषद अध्यक्ष का पद अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए आरक्षित है। इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने समर्थित उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्व वार्ड पार्षद सीता देवी को अध्यक्ष पद का समर्थित उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि भाजपा की ओर से शकुंतला उरांव चुनाव लड़ेंगी। इसकी जानकारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा और भाजपा जिला अध्यक्ष सागर उरांव ने दी।हालांकि नगर निकाय चुनाव इस बार दलगत आधार पर नहीं हो रहा है। इसके बावजूद चुनावी बिगुल बजते ही दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के कार्यालयों में समर्थित उम्मीदवार बनने के लिए आवेदन आने लगे। कांग्रेस कार्यालय में कुल पांच महिलाओं ने पार्टी समर्थित उम्मीदवार बनाए जाने के लिए लिखित आवेदन दिया था, जबकि भाजपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.