चंदौली, फरवरी 8 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से बढ़ाए गए विभिन्न प्रकार के करों के विरोध में नगरवासी आक्रोशित हैं। शुक्रवार को ठाकुर बाग हनुमान मंदिर परिसर में नगर वासियों की हुई बैठक में विरोध प्रकट करते हुए संघर्ष समिति का गठन किया गया। चेताया जब तक नगर पंचायत प्रशासन बढ़े हुए करों को वापस नहीं लेता तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। बैठक में लालचंद सिंह एडवोकेट ने कहा कि नगर पंचायत की ओर से जलकर, गृहकर सहित अन्य करों में बेतहाशा वृद्धि करके आप जन मानस की कमर तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा नगर पंचायत के जारी फरमान के विरोध में नगर के 12 वार्डों में से 5-5 व्यक्तियों का चयन किया गया है। चयनित सभी 60 सदस्य को मिलाकर एक संघर्ष समिति का गठन किया गया। यह सदस्य लगातार अपने वार्डों में जाकर लोगों को जागरूक करने का काम क...