मुजफ्फर नगर, फरवरी 7 -- बुढ़ाना। नगर पंचायत के सभागार में चेयरपर्सन उमा त्यागी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर के चहुंमुखी विकास के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। नगर पंचायत बुढाना की बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक अनुमानित बजट प्रारम्भिक अवशेष सहित 44,90,75,000 रूपये की आय का प्रस्तुत किया गया। बजट में अनुमानित व्यय 45,05,10,000 रुपये का प्रावधान किया गया है। सदन में पार्कों, मुख्य तिराहों, चांदनी वाला मन्दिर चौक, मजारों का सौन्दर्यीकरण का कार्य, नगर के सभी नालों का सीसी निर्माण कार्य, नगर की प्रकाश व्यवस्था को सुदृढीकरण हेतु लाईटों में ऑटोमैटिक पैनल लगवाया जाना, वार्ड-2 में अम्बेडकर चौक का सौंदर्यीकरण, ओपन जिम बनवाये जाने आदि के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गए। बैठक का संचालन ईओ आलोक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.