पूर्णिया, जनवरी 9 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत जानकीनगर के वार्ड पार्षदों का गुरूवार को तीसरे दिन नगर पंचायत जानकीनगर परिसर में धरना - प्रदर्शन जारी रहा। वार्ड पार्षद संघ अध्यक्ष मो.सदाम हुसैन ने बताया कि नगर पंचायत जानकीनगर के पार्षदों से विचार-विमर्श नहीं किया जाता है। नगर पंचायत जानकीनगर में जो भी खरीदारी हुई है उसका लेखा-जोखा सभी पार्षदों को लिखित रूप से एक प्रति उपलब्ध कराया जाये। नगर पंचायत जानकीनगर में साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाये। जल-जीवन हरियाली योजनान्तर्गत जो भी कार्य सम्पन्न हो गया है उनका भुगतान अविलंब किया जाये। जन्म -मुत्यु प्रमाण-पत्र ससमय उपलब्ध कराया जाये। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के आदेश पर सांसद प्रतिनिधि जानकीनगर रणजीत कुमार उर्फ चुन्ना यादव धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्हें वार्ड पार्षदों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.