लातेहार, फरवरी 23 -- लातेहार प्रतिनिधि। लातेहार नगर पंचायत को लेकर सोमवार को अहले सुबह 07 बजे से मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई । नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष पूरी तरह से कार्यरत रहा। नगर पंचायत क्षेत्र में 9 बजे पूर्वांह्न तक मतदान का प्रतिशत कुल 12.4% रहा ,जबकि 11 बजे पूर्वांह्न तक मतदान का प्रतिशत कुल 27.1% था। वहीं 01 बजे अपराह्न तक मतदान का प्रतिशत कुल 41.99 % पड़ा,जबकि 03 बजे अपराह्न तक मतदान का प्रतिशत कुल 55.00 % दर्ज किया गया। वहीं नगर पंचायत क्षेत्र में 06 बजे शाम तक मतदान का प्रतिशत कुल 66.12% रहा। नगर अध्यक्ष पद के आठ प्रत्याशी और वार्ड सदस्य पद के 56 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला मतपेटी में बंद होकर बज्रगृह पहुंच गया है। इधर प्रशासन ने निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सहय...