सराईकेला, फरवरी 9 -- नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशी ने शुरू किया प्रचार अभियान -विकास और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के वादों के साथ जा रहे जनता के बीच सरायकेला,संवाददाता। सरायकेला नगर पंचायत चुनाव को लेकर सुमित कुमार चौधरी ने प्रचार अभियान तेज़ कर दिया। सुमित चौधरी सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने 4 फरवरी, 2026 को समर्थकों के साथ जुलूस निकाल निर्वाची कार्यालय पहुंच नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद से ही उन्होंने सरायकेला के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। वह नगर का सर्वांगीण विकास और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के वादों के साथ जनता के बीच जा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी टीम उनके साथ घर-घर जाकर वोट मांग रही है। सोमवार को सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.