बिहारशरीफ, जनवरी 16 -- परवलपुर, निज संवाददाता। नगर पंचायत के विकास के लिए सत्र 2026-27 के लिए वार्षिक बजट बनाने का काम चल रहा है। अपने शहर के विकास के लिए आमजन सुझाव दे सकते हैं। कार्यपालक पदाधिकारी अश्विनी कुमार ने शहरवासियों से अपने शहर के विकास के लिए 31 जनवरी तक लिखित सुझाव कार्यालय में हाथों हाथ या डाक द्वारा भेजने की अपील की है। ताकि, उनके सुझाव व राय पर विचार करते हुए बहुआयामी बजट बनाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...