प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 7 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री (सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग) सत्येन्द्र कुमार बारी नगर पंचायत रामगंज पहुंचे। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह ने बुके देकर उनका स्वागत किया। प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री सत्येन्द्र कुमार बारी ने प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर विकास कार्यों की हकीकत देखी। इसके बाद नगर अध्यक्ष के आवास पर जलपान किया और मानापुरी पापड़ फैक्टरी में काम कर रही ग्रामीण महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त किया कि सरकार महिलाओं को रोजगार देने के लिए तरह-तरह की योजनाओं का संचालन कर रही है। इस दौरान प्रशांत जायसवाल, राजू सिंह, विनय पांडेय, अरुण प्रकाश सिंह, अजय उपाध्याय, वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.