बस्ती, मार्च 11 -- बस्ती। भाजयुमो जिला कार्य समिति सदस्य विजयसेन त्रिपाठी ने डीएम को शिकायती-पत्र देकर नगर पंचायत कप्तानगंज में टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने व कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराए जाने की मांग की है। आरोप है कि अपने चहेते लोगों को ठेका दिया जा रहा है। अप्रैल 2024 से जो टेंडर किए गए हैं उसमें हर टेंडर पर केवल दो टेंडर ही डाले गए। दोनों फुल रेट के डाले गए, एक ज्यादा और एक कम। दोनों टेंडर की जमानत धनराशि एक ही मोबाइल खाते से जमा कराई गई। उन्हीं को बार-बार टेंडर दिया जा रहा है। सीसी रोड का जो निर्माण अब तक किया गया है, वह मानक के अनुरूप नहीं है। उपरोक्त मामलों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भाजयुमो अध्यक्ष अमित गुप्ता, पल्लव श्रीवास्तव, प्रदीप चौधरी, उत्कर्ष शुक्ला, सुधांशु त्रिपाठी, रवि त...