सीवान, अक्टूबर 15 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के नगर पंचायत के कलक्टरी पोखरा छठ घाट पर व्रतियों की काफी भीड़ उमड़ती है। यह शहर का सबसे बड़ा भीड़भाड़ वाला छठ घाट है। इस छठ घाट पर कई वार्ड की छठव्रतिया एक साथ छठ करने आती हैं। अस्तलगामी व उदयमान सूरज को अर्घ देने के समय घाट पर व्रतियों का सैलाब उमड़ पड़ता है। तालाब का हर किनारा छहठव्रतियों व श्रद्धालुओं से भरा रहता है। लोगों ने बताया कि तालाब में गंदगी का अंबार है। नगर पंचायत की ओर से अभी तक सफाई का कार्य शुरू नहीं कराया जा सका है। ऐसे में तालाब में छठ व्रत के लिए अर्घ देना टेढ़ी खीर साबित होगा। लोगों ने बताया कि नगर पंचायत के मुख्य सड़क पर होने के बावजूद तालाब की देखरेख उचित तरीके से नहीं होती है। छठ के समय नगर पंचायत सफाई व तालाब में पानी व कीचड़ के प्रति गंभीर होता है। जिसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.