जहानाबाद, जनवरी 19 -- काको, निज संवाददाता। नगर पंचायत काको की उप मुख्यपार्षद एवं पूर्व उप प्रमुख शशि कुमारी का सोमवार को पटना स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं और अस्पताल में इलाजरत थीं। उनके निधन की सूचना जैसे ही काको स्थित उनके पैतृक आवास तक पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शुभचिंतकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का तांता लग गया। हर आंख नम और माहौल गमगीन नजर आया। समाचार लिखे जाने तक उनका पार्थिव शरीर काको नहीं पहुंच पाया था। परिजनों के अनुसार देर रात तक शव के पहुंचने की संभावना है। इसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। शशि कुमारी नगर पंचायत काको की राजनीति में एक सक्रिय और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में जानी जाती थीं। उनके निधन को क्षे...