अंबेडकर नगर, मार्च 29 -- इंदईपुर, संवाददाता। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में समस्याएं दिन ब दिन बढ़ती जा रही हैं। एक समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है कि दूसरी समस्या जन्म ले रही है। मौजूदा समय में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का दो माह का वेतन न मिलने के चलते उनके सामने परिवार के भरण पोषण की समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। कर्मचारियों ने ईओ को पत्र भेजकर भुगतान न होने पर कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में तैनात कर्मचारियों की लगभग दो माह पूर्व सरकारी भूमि की सीमांकन के दौरान वाद विवाद के चलते कार्य बहिष्कार कर दिया था। मामले में आउटसोर्सिंग कंपनी जेके इंफ्रा को जिलाधिकारी ने प्रतिबंधित कर दिया था लेकिन कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों को काम करने के लिए निर्देशित किया था। तभी से आउटसोर्सिंग कर्मचारी लगातार नगर पंचाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.