हल्द्वानी, जून 11 -- हल्द्वानी, संवाददाता। हल्द्वानी के लोगों के लिए अच्छी खबर है। नगर निगम जल्द शहर में साइंस पार्क का निर्माण करेगा। इसके लिए भूमि चयनित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बनने से बच्चों के साथ अभिभावकों को खेल-खेल में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की जानकारी मिलेगी। पार्क निर्माण के जगह चिह्नित होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। हल्द्वानी नगर निगम ने बच्चों के लिए एक शैक्षिक और मनोरंजक स्थल स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। निगम ने एक एकड़ क्षेत्र में साइंस पार्क बनाने की योजना बनाई है, जिसका उद्देश्य बच्चों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति जागरूक करना है। इस पार्क में विभिन्न इंटरेक्टिव और शैक्षिक प्रदर्शनी, मॉडल और गतिविधियां होंगी, जो बच्चों को विज्ञान के सिद्धांतों को समझने में मदद करेंगी। साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.