देहरादून, नवम्बर 29 -- नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के करीब नौ साल बाद हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर इस बार सुनील कुमार ने बाजी मारी जबकि धीरज भारती सचिव चुने गए। सुनील ने 8 साल से अध्यक्ष रहे राजेश कुमार को शिकस्त दी। निगम के पार्षद कक्ष में सुबह आठ बजे से पहले ही कई कर्मचारी मतदान करने पहुंच गए थे। चुनाव अधिकारी व वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ वरुण अग्रवाल ने बताया कि मतदाता सूची में कुल 586 कर्मचारियों के नाम शामिल थे। अध्यक्ष पद पर 548 कर्मचारियों ने मतदान किया, तीस मतपत्र निरस्त हुए। सचिव पद के लिए 586 में से 549 वोट पड़े, 28 मतपत्र निरस्त हुए। अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील कुमार को 196 वोट मिले। निवर्तमान अध्यक्ष राजेश कुमार को 191 और मीनू को 131 वोट मिले। सचिव पद पर धीरज भारत 378 व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.