गोरखपुर, अक्टूबर 12 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। ढाई माह के लम्बे इंतजार के बाद सोमवार को होने वाली गोरखपुर नगर निगम की 15वीं सदन बैठक पर भाजपा पार्षदों के बहिष्कार का साया मडराने लगा है। कान्हा उपवन नगर वार्ड 38 से भाजपा पार्षद छोटे लाल के भतीजे के खिलाफ अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज किए जाने से भाजपा पार्षद आक्रोशित हैं। वहीं, शनिवार को 18 की संख्या में भाजपा पार्षदों ने महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव से मुलाकात कर मुकदमा वापस कराने का दबाव बनाया। हालांकि महापौर ने पार्षदों को बात सुनने के बाद उन्हें नगर आयुक्त से वार्ता करने की सलाह दी है। नगर निगम के मेट राम चरण भारती ने राजघाट थाने में भाजपा पार्षद छोटे लाल के भतीजे रिंकू, उसके साथी सत्य प्रकाश और 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ वीएनएस-2023 और एससी-एसटी एक्ट की वि...