लखनऊ, अक्टूबर 4 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता लखनऊ नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में शनिवार को एक भावपूर्ण समारोह में दिवंगत कर्मचारियों के नौ आश्रितों को नियुक्ति पत्र दिया गया। साथ ही रिटायर होने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर सुषमा खर्कवाल ने की। महापौर ने सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों को शॉल, स्मृति चिह्न और पेंशन बुक प्रदान कर उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। वहीं, मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके परिवारों को नई उम्मीद और आर्थिक संबल प्रदान किया। महापौर ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान की सराहना की। कहा कि नगर निगम के ये कर्मचारी संस्था की रीढ़ हैं, जिन्होंने वर्षों तक निष्ठा और ईमानदारी से शहर की सेवा की है। उन्होंने कहा कि निगम उनके अनुभवों से प्रेरणा लेकर शहर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.