अयोध्या, दिसम्बर 15 -- अयोध्या, संवाददाता। नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों का बड़े पैमाने पर तबादला कर दिया गया है। करीब 80 कर्मचारियों को इस फेरबदल में अपना बना बनाया स्थान छोड़ना पड़ रहा है। इसके चलते कर्मचारियों में जहां खलबली मची हुई है। वहीं कई वर्षों से बना बनाया पटल और विभाग छूटने से कई कर्मचारियों के चेहरों पर हवाइयां उड़ने लगी हैं। नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार ने कर्मचारियों के तबादलों की पुष्टि करते हुए बताया कि जनहित में प्रशासनिक दृष्टिकोण से नगर निगम अयोध्या में कार्यरत कर्मचारियों का पटल परिवर्तन/स्थानांतरण किया गया है। नगर आयुक्त की ओर से 12 दिसम्बर को जारी आदेश के तहत लिपिकीय संवर्ग के 19 कर्मचारियों का भी विभाग और पटल बदला गया है। इसके अलावा 50 से अधिक कम्प्यूटर आपरेटरों का भी अलग-अलग विभागों में स्थानांतरण किया गया है। लिप...