फरीदाबाद, दिसम्बर 3 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम मुख्यालय पर बुधवार को कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आयुक्त पर भेदभाव के आरोप लगाते हुए सात दिन में मांगें पूरा करने का नोटिस दिया। यूनियन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान दिलीप सिंह बोहत ने की। नगर पालिका कर्मचारियों ने निगम आयुक्त कार्यालय का घेराव करते हुए आंदोलन का नोटिस सौंपा और कहा कि जब तक मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक मुख्यालय पर विरोध जारी रहेगा। राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, उप महासचिव सुनील चिंडालिया और जिला सचिव अनिल चिंडालिया ने कहा कि आयुक्त द्वारा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कर्मचारियों को नियमित करने के आ...