पिथौरागढ़, फरवरी 6 -- पिथौरागढ़। नगर निगम कार्यालय में खिचड़ी भोज करने पर महिला नेत्री मोनिका महर ने सवाल उठाए हैं। गुरुवार को मोनिका ने बयान जारी कर कहा कि मेयर की ओर से निगम कार्यालय को अपना व्यक्तिगत संस्थान समझ कर खिचड़ी भोज कार्यक्रम रखा गया जो कि एक गलत परिपाटी है। किसी भी सरकारी कार्यालय में इस तरह से कार्य दिवस पर व्यक्तिगत कार्यक्रम करना गलत है, क्योंकि इससे कार्यालय में कार्य प्रभावित होता है जिससे लोगों के निगम संबंधी अति महत्वपूर्ण कार्य भी नहीं हो पाते। सुंदर कांड और खिचड़ी भोज कार्यक्रम का विरोध नहीं है पर सरकारी कार्यालय का वर्तमान में दुरुपयोग किया गया है। नगर निगम यह कार्य करके अन्य विभागों को भी इस तरह से कार्यक्रम करने का मौका दिया है, अगर इसी तरह हर विभाग अपने सरकारी कार्यालयों में कार्यदिवस पर व्यक्तिगत कार्यक्रम करते...