नई दिल्ली, जनवरी 2 -- राजधानी लखनऊ में टिकैतराय चौराहे के पास की रहने वाली शालिनी गुप्ता शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय में लगे सम्पूर्ण समाधान दिवस में इधर से उधर दौड़ते दिखीं। बहुत परेशान थी। उनके मकान का टैक्स पहले जहां 432 रुपए आता था वहीं नगर निगम ने उसे बढ़ाकर 1.60 लाख रुपए कर दिया था। काफी भाग दौड़ के बाद अधिकारियों ने उनका टैक्स संशोधित करने का निर्देश दिया। अकेले यही नहीं दर्जनों ऐसे लोग भीषण सर्दी में यहां भटकते दिखे जिनका कोई दोष ही नहीं था। लगातार टैक्स जमा कर रहे थे लेकिन नगर निगम के टैक्स इंस्पेक्टरों व कर अधीक्षकों ने गलत तरीके से उनके टैक्स बढ़ाकर उन्हें परेशानी में डाल दिया। शुक्रवार को आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे नागरिकों की पीड़ा के प्रति अधिकारी संवेदनशील नहीं दिखे। 76 लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, लेकिन अधिकांश को म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.