लखनऊ, जनवरी 28 -- नगर निगम के जोन आठ की टीम ने बार में मारा छापा, विरोध के बीच सील कराया लखनऊ। प्रमुख संवाददाता नगर निगम की टीम ने मंगलवार को अटल बिहारी बाजपेयी वार्ड के मिलेनियम प्लाजा में छापा मारा। यहां बिना ट्रेड लाइसेंस के हुडाबा बार एंड क्लब चलता हुआ मिला। नगर निगम के अधिकारियों ने लाईसेंस दिखाने को कहा तो बार के लोग नहीं दिखा पाए। नगर निगम ने इसे सील कराना शुरू किया तो विरोध होने लगा। लेकिन निगम की टीम पीछे नहीं हटी। इसी तरह तीन अन्य अंग्रेजी, देशी व बीयर की दुकानों के पास भी ट्रेड लाइसेंस नहीं था। इन्हें भी सील कराया गया। इसको लेकर भी विरोध हुआ। नगर निगम की टीम यहां भी पीछे नहीं हटी। 2,23,000 रुपए ट्रेड लाइसेंस जमा कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.