देहरादून, जुलाई 16 -- हरेला पर्व के अवसर पर नगर निगम की ओर से बुधवार को आईटी पार्क नालापानी रोड पर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा आरकेडिया, सहस्त्रधारा रोड कुल्हान, काला गांव कृशाली चौक, कारगी में भी व्यापक स्तर पर पौधे रोपे गए। पहले दिन आंवला, जामुन, बांस समेत विभिन्न प्रजाति के करीब पच्चीस हजार पौधे रोपे गए। मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामी बंसल ने शहरवासियों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। निगम ने इस बार एक लाख पौधरोपण करवाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए करीब डेढ़ सौ कर्मचारियों की टीम लगाई गई है। इस दौरान स्थानीय पार्षद अभिषेक पंत, निगम के अन्य अधिकारी, कर्मचारी शामिल रहे। पौधरोपण अभियान में स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। निगम की ओर से 31 जुलाई तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.