हरिद्वार, फरवरी 21 -- नगर निगम की टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र में संचालित मीट दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 40 से अधिक ऐसे मीट विक्रेता चिन्हित किए गए, जिनके पास खाद्य सुरक्षा विभाग का लाइसेंस नहीं पाया गया। उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने बताया कि नगर निगम मीट की दुकानों का सर्वे पूरा कराया। अभियान का नेतृत्व मुख्य सफाई निरीक्षक विकास छाछर, विकास चौधरी तथा सफाई निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने किया। टीम ने क्षेत्र में संचालित दुकानों का भौतिक सत्यापन करते हुए लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नगर निगम कार्यालय ने औपचारिक रूप से खाद्य सुरक्षा विभाग को पत्र प्रेषित कर 40 से अधिक अवैध रूप से संचालित मीट दुकानों की सूची सौंप दी है। पत्र में अनुरोध किया गया है कि जिन प्रतिष्ठानों...