हल्द्वानी, अक्टूबर 5 -- हल्द्वानी, संवाददाता। त्योहारी सीजन में बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए रविवार को नगर निगम ने अभियान चलाया। इस दौरान सड़क और फुटपाथ पर रखे सामान को जब्त करने के साथ ही 25 हजार रुपये के चालान काटकर जुर्माना जमा कराया गया। वहीं आगे से अतिक्रमण मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। त्योहारी सीजन होने से बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। बाजार में अवैध फड़ ठेले लगाए जाने के साथ ही सामान बाहर फैलाए जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए नगर निगम में लगातार शिकायतें दर्ज हो रही हैं। इसके समाधान के लिए रविवार को नगर निगम और प्रशासन की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। पटेल चौक, मीरा मार्ग, बर्तन बाजार, सदर बाजार के साथ ही कालाढूंगी चौराहे में अतिक्रमण कर रखे गए सामान को जब्त किया गया। वहीं बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.