श्रीनगर, मई 13 -- श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र बाजार में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के उद्देश्य से निगम द्वारा डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। निगम द्वारा गणेश बाजार,गुरुद्वारा रोड, वीरचंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग, काला रोड, गोला पार्क, गणेश बाजार, अपर बाजार सहित अन्य मार्गों पर डामरीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी ने बताया कि श्रीनगर शहर की आंतरिक सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे पड़े थे। कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।निगम ने सड़कों के सुधारीकरण का कार्य शुरू किया है। डामरीकरण का कार्य रात्रि में ही किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर कार्य पूरा हो चुका है।अन्य सड़कों पर जल्द डामरीकरण किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.