आगरा, अगस्त 27 -- सड़कों पर घूमते निराश्रित गोवंश के कारण हादसों की आशंका को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत दो दर्जन निराश्रित गोवंश को पकड़कर निगम की गोशालाओं में भेजा गया है। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया निराश्रित गोवंश सड़कों पर यातायात में बाधा और अक्सर दुर्घटनाओं की वजह बनते हैं। शहर के चारों जोन ताजगंज, छत्ता, लोहामंडी और हरीपर्वत क्षेत्र में बुधवार को अभियान चलाकर दो शिफ्टों में कैटल कैचिंग कराई गई। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया निराश्रित गोवंश की समस्या को गंभीरता से लेते हुए निगम ने अभियान तेज किया है। जो भी पशु मालिक अपने पशुओं को सड़कों पर खुला छोड़ेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जुर्माने की राशि बढ़ाई जा रही है। निगरानी व्यवस्था को और मजब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.