देवघर, अक्टूबर 14 -- देवघर। नगर आयुक्त सह प्रशासक देवघर नगर निगम रोहित सिन्हा के निर्देशानुसार आगामी छठ महापर्व को लेकर देवघर नगर निगम द्वारा चिन्हित सभी छठ घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। निगम क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों में मंगल तालाब, हृदयकुंड दुर्गाबाड़ी, डढ़वा नदी, रामपुर छठ घाट एवं अन्य छठ घाटों पर सफाई कार्य तेज गति से किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को रूपसागर तालाब छठ घाट का निरीक्षण सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों द्वारा छठ घाटों पर मिट्टी समतल करने, जलकुंभी हटाने, कचरा निस्तारण, छठ घाट के सीढ़ियों की धुलाई एवं आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता सुनिश्चित की जा रही है। नगर आयुक्त के दिशा-निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त और नगर प्रबंधक प्रतिदिन स्वयं निगम क्षेत्र के छठ घाटों का निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.