अलीगढ़, अक्टूबर 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दीपावली पर पथप्रकाश व्यवस्था गड़बड़ मिलने पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने वाली डबल ईएसएल का अनुबंध निरस्त कर दिया। डबल ईएसएल कंपनी को प्रदेश भर नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों में स्ट्रीट लाइट लगाने का ठेका मिला है। ऊंची पहुंच रखने वाली इस कंपनी का अनुबंध पहले भी कई बार निरस्त करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन मजबूत पकड़ के कारण कंपनी काम करती रही। अब नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने पर कंपनी का नगर निगम से करार समाप्त कर दिया। दीपावली को लेकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। पथ प्रकाश व्यवस्था पर सबसे अधिक जोर है। नगर आयुक्त ने दीपावली से ठीक एक दिन पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम अलीगढ़ द्वारा डबल ईएसएल के साथ एलईडी स्ट्रीट ल...