लखनऊ, जून 19 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता नगर निगम ने गुरुवार को गोमती नगर के ग्वारी पुल के नीचे अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम के दस्ते ने एक तरफ से पुल के नीचे हुए कब्जे तोड़ दिए। इसको लेकर लोगों ने विरोध किया। लेकिन दस्ता पीछे नहीं हटा। पुल के नीचे सुंदरीकरण का काम कराया जाना है। ग्वारी पुल के नीचे कई वर्षों से लोगों ने कब्जा कर रखा था। यहां टीन शेड बनाकर निर्माण किया गया था। कुछ लोगों ने झोपड़ी बनाई थी। जबकि कुछ इसी में दुकान चला रहे थे। नगर निगम के दस्ते ने सभी अतिक्रमणकारियों के कब्जे गिरा दिए। जेसीबी से तोड़कर इसे पूरा हटा दिया गया। 30 से ज्यादा लोगों ने यहां कब्जा किया था। कई लोगों ने विरोध किया। रोकने के लिए फोन पर सिफारिश से भी आई। इसके बावजूद दस्ता नहीं रुका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.