बिहारशरीफ, जुलाई 30 -- नगर निगम जलजमाव को ले आया एक्शन में, चौड़ा कर जोड़ा जा रहा मुख्य नालों से खबर का असर : सदर अस्पताल, बाजार समिति समेत 6 जगहों पर जलनिकासी के लिए हो रही विशेष व्यवस्था रांची रोड से पानी निकालने के लिए लगाया गया बड़ा पंप महज 1 घंटा की झमाझम बारिश से पूरा शहर हो जाता है पानी पानी जलजमाव से दर्जनों दुकानों में भर जाता है नाला का गंदा पानी, करोड़ों का कारोबार होता है प्रभावित फोटो : नाला 01 : बिहारशरीफ एतवारी बाजार के पास बड़ा नाला का निरीक्षण करते नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा व अन्य। नाला 02 : आनंद पथ प्रखंड परिसर के पास रांची रोड से पानी निकास के लिए लगा बड़ा पंप। बिहारशररीफ, निज संवाददाता। इस बार मानसून अपने रंग में है। चार दिनों से कारी बदरिया अपना तेवर दिखा रही है। इस बीच झमाझम हो रही बारिश से शहरवासियों के साथ इलाज कराने ...