हजारीबाग, फरवरी 8 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि नगर निगम चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की चुनौती शहर के प्रबुद्धजनों की चुप्पी लोकतंत्र पर भारी पड़ रही है। पता नहीं क्यों शहरी मतदाता चुनाव पर्व पर दुरी बना ले रहे हैं। इस कारण पिछले दो दशक से मतदान प्रतिशत में लगातार गिरावट आ रही है। हजारीबाग शहरी क्षेत्र में मतदाताओं का वोटिंग ट्रेंड पिछले कुछ वर्षों से चिन्ता का विषय बन गया है। शहरी क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत कैसे बढ़ेगा। जिला प्रशासन के लिए यह चुनौती बना हुआ है। जहां ग्रामीण क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत अक्सर ऊंचा रहता है। वहीं शहरी क्षेत्र में शहरी मतदाताओं में उदासीनता की प्रवृत्ति देखी जा रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार हजारीबाग नगर निगम के पिछले चुनाव 2018 में मतदान का प्रतिशत लगभग 65.15 प्रतिशत रहा था। जिला प्रशासन की नई पहल ज...