बोकारो, फरवरी 9 -- बोकारो, प्रतिनिधि। निर्वाची पदाधिकारी सह चास एसडीओ प्रांजल ढांडा ने सोमवार को नगरपालिका आम चुनाव को लेकर चुनाव प्रक्रिया, सुरक्षा और मतदाताओं की सुविधा के संबंध में पूरी जानकारी दी। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार उपस्थित थे। एसडीओ ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। सभी प्रत्याशियों से आचार संहिता का पालन करने की अपील की। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा पुख्ता रहेगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। महापौर पद के लिए चास नगर निगम में 31 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदान 23 फरवरी को सुबह 7 बजे शुरू होगा जो शाम 5 बजे तक संपन्न होगा। 22 फरवरी को बूथ के लिए रवाना सेक्टर 8 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में डिस्पैच सेंटर बनाया गया ...